Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

: चंपावत:उद्यान विभाग के पास नहीं है मौन पालकों को देने के लिए बॉक्स मौन पालक परेशान सरकार की मौन पालन योजना को बड़ा झटका

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 11, 2025
उद्यान विभाग के पास नहीं है मौन पालकों को देने के लिए बॉक्स मौन पालक परेशान सरकार की मौन पालन योजना को बड़ा झटका एक और प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा चंपावत को मौन पालन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उद्यान विभाग के अधिकारी मौन पालन योजना में पलीता लगाने का कार्य कर रहे है मंगलवार को सिफ्टी क्षेत्र के मौन पालक गोविंद सिंह महर ने जानकारी देते हुए बताया वह अपने गांव में मौन पालन का कार्य करते हैं पिछले 6 महीने से उनके द्वारा उद्यान विभाग चंपावत से मौन पालन के लिए बॉक्स उपलब्ध कराए जाने की मांग की जा रही है पर अभी तक उद्यान विभाग के अधिकारियों के द्वारा उन्हें बॉक्स तक उपलब्ध नहीं कराए गए कहा बॉक्स उपलब्ध न होने के कारण उनके 12 मौन परिवार समाप्त हो गए उद्यान विभाग के अधिकारियों से बॉक्स की मांग करने पर उनके द्वारा टाल मटोली की जा रही है महर ने कहा एक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिफ्टी क्षेत्र को मौन पालन का हब बनाने का प्रयास कर क्षेत्र को युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योजना पर कार्य कर रहे हैं पर उद्यान विभाग चंपावत के अधिकारियों के द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जिस कारण क्षेत्र के युवाओं का रुझान मौन पालन से हटता जा रहा है महर ने कहा वह जल्द इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत में करेंगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा जब उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों से मौन पालन के लिए बॉक्स उपलब्ध कराने की मांग की तो उनके द्वारा उन्हें धमकाया गया महर ने कहा वह मौन पालन कर आजीविका चलाने का प्रयास कर रहे थे पर उद्यान विभाग के द्वारा उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला जिस कारण अब वह इस कार्य को छोड़ने के लिए मजबूर है कहा अगर उद्यान विभाग ने उन्हें बॉक्स उपलब्ध कराए होते तो अभी तक वह इस सीजन में 40 से 50 किलो शहद का उत्पादन कर चुके होते कहा विभागीय अधिकारी सरकार की योजनाओं पर पलीता लगा रहे हैं वही जिला उद्यान अधिकारी टी 0एन 0 पांडे ने आरोपों को निराधार बताते हुए बताया मौन पालकों को पर्याप्त मात्रा मे बॉक्स उपलब्ध कराए गए है मौन पालकों के लिए बॉक्स उपलब्ध है कहा जिले में मौन पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है      

जरूरी खबरें