Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जिला पंचायत सदस्य पदों हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 23, 2025

जिला पंचायत सदस्य पदों हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्तिजनपद चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य पदों हेतु निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखण्ड द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मनीष कुमार द्वारा निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में विकासखंड चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट एवं पाटी के लिए विमल कुमार सूंठा, अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई, चंपावत को नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग हेतु असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में श्रीमती संतोषी, कृषि रक्षा अधिकारी, कार्यालय मुख्य कृषि अधिकारी, चंपावत, इनके द्वारा जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र वार्ड 01- फरतोला (क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 11 से 20 तक), 02- रेघांव गांव (क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 01 से 10 तक), 07- बिरगुल (क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 08 से 15 तक), 08 टनकपुर (क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 18, 19, 25 से 27 तक), 09- भजनपुर (क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 20 से 24 तथा 26), 10- धूरा (क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 16, 17, 28 से 31, 33 तथा 34), 11- शक्तिपुरबूँगा (क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 2 से 7 तक तथा 32), 12- भंडारबोरा (क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या एक तथा 35 से 40 तक) होंगे।

तथा आर.के. यादव, सहायक अभियन्ता, सिंचाई विभाग, उपखण्ड टनकपुर, 13- मटियानी(क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 23 से 31 तक), 14- पाटनपाटनी(क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 11 से 22 तक), 15- रायकोटकुंवर (क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 1 से 10 तक तथा 32 से 34 तक), 03- जनकांडे (क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 1 से 10 तक), 04- गढ़साड़ी (क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 11 से 20 तक), 05- कानीकोट (क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 21 से 30 तक), 06-खरही (क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 31 से 40 तक)की नियुक्ति की गई है।

निर्वाचन की संवेदनशीलता और किसी भी आकस्मिक स्थिति में वैकल्पिक प्रबंध बनाए रखने के उद्देश्य से आरक्षित निर्वाचन अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। आरक्षित रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में डॉ. जी.एस. खडायत, परियोजना निदेशक, राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, नरियालगांव को नामित किया गया है, जबकि आरक्षित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में सुश्री चित्रा जोशी, जिला खान अधिकारी, चंपावत एवं दीपचन्द्र काण्डपाल, सहायक अभियन्ता, प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, चंपावत की नियुक्ति की गई है।

उक्त सभी क्षेत्र पंचायतों का नामांकन स्थल जिला पंचायत चंपावत सभागार होगा।

जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा समस्त नामित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि जनपद में जिला पंचायत सदस्य पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

जरूरी खबरें