Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे बंदरों का आतंक स्कूल में छात्रा को काट कर किया घायल।

लोहाघाट:नगर पालिका में क्यूआर कोड के माध्यम से शिकायत होंगी दर्ज पालिका की नई पहल

हल्द्वानी : टांडा रेंज में हाथी के हमले से दो लोगों की मौत क्षेत्र में दहशत

उत्तराखंड:होमगार्ड स्वयंसेवकों की 920 पदों पर निकली सीधी भर्ती।

पाटी:टूटी पानी की लाइन करौली के श्योतडा तोक में हाहाकार 2 किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:राहत कोष के बाद अब विधायक निधि सवालों के घेरे में चंपावत में फिर गरमाई राजनीति

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 29, 2026

राहत कोष के बाद अब विधायक निधि सवालों के घेरे में चंपावत में फिर गरमाई राजनीति

चंपावत विधानसभा में अब विधायक निधि में बंदरबांट का आरोप

विधानसभा चंपावत में मुख्यमंत्री राहत कोष के बाद अब विधायक निधि भी सवालों के घेरे में हैं। विधायक निधि से पुराने निर्माण कार्यों को ही लीपापोती करते हुए भुगतान का आरोप लग रहे हैं। जिससे चंपावत में एक बार फिर से राजनीति सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लगातार एक से एक भ्रष्टाचार के आरोप चंपावत जैसे छोटे से जिले में देखने को मिल रहे हैं। 55 विधानसभा चंपावत में हाल ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में विधायक निधि से विकास कार्य किए गए। लेकिन अधिकांश स्थानों पर हुए इन विकास कार्यों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। एक तरफ विधायक निधि पर बंदरबांट का आरोप तो दूसरी तरफ पुराने निर्माण कार्यों को ही नए निर्माण कार्य दिखाते हुए भुगतान कराने का आरोप है।एक माह पूर्व ही चंपावत जिले में मुख्यमंत्री राहत कोष में बड़ी गड़बड़ी से सियासत गरमाई हुई थी लेकिन अब विधायक निधि को लेकर सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है। राजनीति सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह कि पोस्ट शेयर करते हुए भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पहले विधायक निधि पर बंदरबांट का आरोप फिर पुराने निर्माण कार्यों पर लीपापोती कर भुगतान का आरोप लग रहे हैं।

जरूरी खबरें