रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,
Laxman Singh Bisht
नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,
सीमा में शारदा बैराज एवं घाटों पर बढ़ाई गई निगरानी

नेपाल में हुई भारी वर्षा और भीषण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए चम्पावत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सेनानायक एसडीआरएफ के निर्देशों के क्रम में एसडीआरएफ टीम टनकपुर को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। नेपाल सीमा के संवेदनशील तटीय इलाकों, शारदा घाट तथा शारदा बैराज और उनके आसपास के क्षेत्रों में एसडीआरएफ के जवानों द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है। आज एसडीआरएफ टीम ने घाटों एवं निचले इलाकों में जाकर स्थानीय निवासियों, यात्रियों तथा मछुआरों को जलस्तर बढ़ने की संभावना के प्रति जागरूक किया और सभी को सतर्क रहने की सलाह दी। एसडीआरएफ की यह टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक जीवनरक्षक उपकरणों के साथ 24 घंटे पूरी तरह मुस्तैद है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के कड़े निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों को आपसी समन्वय बनाए रखने और नदी के जलस्तर पर लगातार कड़ी निगरानी रखने को कहा है। चम्पावत जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से पल-पल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील कि है वे उफनती नदियों, शारदा घाट और तटीय इलाकों के समीप अनावश्यक रूप से न जाएं। बच्चों और पशुओं को भी नदी तटों से दूर रखने की सलाह दी गई है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या जिला आपदा कंट्रोल रूम को सूचना देने का अनुरोध किया गया है ताकि समय रहते त्वरित सहायता पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।