रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:अतिथि शिक्षकों का चरणबद्ध आन्दोलन 18वें दिन में सरकार पर वार्ता न करने का आरोप।
Laxman Singh Bisht
अतिथि शिक्षकों का चरणबद्ध आन्दोलन 18वें दिन में सरकार पर वार्ता न करने का आरोप।
चंपावत।माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन उत्तराखण्ड के बैनर तले जनपद भर के अतिथि शिक्षक प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। 1 अगस्त से शुरू हुआ यह आन्दोलन अब 18वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस दौरान अतिथि शिक्षक केवल अपने मूल विषय की कक्षाओं का ही संचालन कर रहे हैं, जबकि गैर-शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार जारी है।आन्दोलनकारियों का कहना है कि इतने दिनों से आन्दोलन चलने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस पहल या वार्ता नहीं की गई है। संगठन की ओर से जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी के बीच हुई आनलाइन बैठक में आगामी रणनीति पर मंथन किया गया। तय किया गया कि अगले चरण में देहरादून में राज्य सरकार के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आन्दोलन किया जाएगा, जो निर्णायक साबित होगा।शिक्षकों का कहना है कि वे वेतन विसंगति दूर करने और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। आन्दोलन की अनदेखी से शिक्षकों में भारी आक्रोश है।इस बीच, सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अतिथि शिक्षक गैर-शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार कर चुके हैं, वहीं अब नियमित शिक्षक भी चॉकडाउन पर उतर आए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार और शिक्षकों के बीच जारी यह टकराव छात्रों के भविष्य को गहरी खाई में धकेल सकता है।

विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क