Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: चंपावत:नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डे ने त्यारकुडा वार्ड में सड़क निर्माण कार्य किया शुरू चुनाव के दौरान किया था वादा

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 27, 2025
नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डे ने त्यारकुडा वार्ड में सड़क निर्माण कार्य किया शुरू चुनाव के दौरान किया था वादा चंपावत नगर पालिका की नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने अध्यक्ष बनते ही जनता से किए हुए वादों को पूरा करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत उनके पहले कार्य की त्यारकुडा वार्ड में सड़क निर्माण कार्य से शुरुआत हो गई है।सड़क का निर्माण कार्य शुरू होते ही लोगों ने नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे का आभार व्यक्त किया । इस वार्ड में सड़क न होने से यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद सभी लोगों ने इस बार रोड़ नहीं तो वोट नहीं के तहत चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था। जिसके बाद प्रेमा पाण्डे ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से वादा किया था पालिका अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहला काम यही होगा। जिसके बाद उन्होंने सोमवार को फीता काटते हुए सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। आचार संहिता हटते ही उन्होंने जनता से किए हुए अपने वादे को पूरा करते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जिससे त्यारकुडा वार्ड में रहने वाले लोगों ने काफी राहत की सांस ली है। और नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष का धन्यवाद अदा किया है। नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष है प्रेमा पांडे ने कहा कि नगर क्षेत्र की जनता से जो भी वादे किए गए हैं वह जल्द से जल्द पूरे के जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की जनता ने जिस तरह उन्हें अपना अमूल्य सहयोग देकर पालिका अध्यक्ष के पद पर विराजमान किया है वह यहां की जनता का विश्वास टूटने नहीं देंगी। कहा कि जो भी वादे किए गए हैं वह जल्द ही धरातल पर देखने को मिलेंगे। कहा अपने कार्यकाल के दौरान वह नगर पालिका चंपावत को एक नई पहचान देने के साथ ही तेजी से साथ विकास कार्य किए जाएंगे। तथा मुख्यमंत्री धामी के आदर्श चंपावत जिले के सपने को पूरा करने में पूर्ण सहयोग किया जाएगा

जरूरी खबरें