Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी के पास खाई में गिरी कार 5 पर्यटक घायल

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 10, 2026

चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी के पास खाई में गिरी कार 5 पर्यटक घायल

मुनस्यारी से हरियाणा जाते समय हुआ हादसा। तीन गंभीर हायर सेंटर रेफर।

चंपावत। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी कठौल के समीप पर्यटकों की कार लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार सवार पांच पर्यटक घायल हो गए हैं। जिसमें तीन गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। आज बुधवार सुबह करीब 4 बजे के आसपास मुनस्यारी से सोनीपत हरियाणा जा रही कार संख्या HR10AN7221 अचानक चल्थी के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार पांचों यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत के नेतृत्व में पुलिस टीम हरीश जोशी, कुलदीप, सुंदर, चंद्र सामंत सहित अन्य लोगों मौके पर पहुँचे और सभी घायलों को खाई से निकालकर प्रार्थमिक उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया। जंहा से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि दो लोगों का इलाज टनकपुर में ही चल रहा है। चल्थी चौकी प्रभारी ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के मुन्स्यारी से सोनीपत हरियाणा जा रही कार बुधवार को सुबह करीब 4 बजे के आसपास चल्थी के समीप असंतुलित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक सहित 5 यात्री घायल हो गए। बताया कि घायलों में मोहित (33) पुत्र जगजीत, अमनदीप (30) पुत्र राकेश कुमार, अतुल (32) पुत्र सतपाल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है जबकि विवेक सिंह (32) पुत्र वीरेंद्र सिंह और चालक आदित्य (32) पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार, निवासी ग्राम शहजादपुर, सोनीपत को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना चालक को झपकी आने से हुई है।

जरूरी खबरें