Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: महादेव के दर्शन करने जागेश्वर धाम पहुंचे बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार

Laxman Singh Bisht

Sun, May 28, 2023
  अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान आज सुबह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार जागेश्वर धाम पहुंचे जहां उन्होंने महादेव की पुजा अर्चना की अक्षय कुमार आज सुबह 6 :15 पर हैली से गुरुडाबाँझ हैली पैड पहुंचे जहाँ से वो कार द्वार जागेश्वर धाम पहुंचे जहाँ पर उनका फूलों की मालाओ से जोरदार स्वागत किया गया यहाँ उनके द्वारा जागेश्वर धाम में ज्योतिर्लिंग, महामृतुयजय मंदिर में पूजा अर्चना की गई धाम के मुख्य पुरोहित के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न करवाई गई वही मंदिर के पुरोहितों के द्वारा अक्षय कुमार को जागेश्वर धाम के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई अक्षय कुमार को देखने सैकड़ो की संख्या में लोग जागेश्वर पहुंचे हुए थे भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा अक्षय कुमार ने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना के बाद कहां यहां भगवान भोलेनाथ की अलौकिक शक्ति है आज जागेश्वर धाम के दर्शन कर वे धन्य हो गए हैं उन्होंने कहा उत्तराखंड पूरे देश में सबसे खूबसूरत राज्य है वही अक्षय कुमार को देखने पहुंचे लोगों में उनके साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ मची रही और पुलिस भी भीड़ नियंत्रण करने के लिए जूझती की नजर आई जागेश्वर धाम दर्शनों के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के लिए उड़ान भरी

जरूरी खबरें