Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : गुमदेश के ऐतिहासिक चेतोले मेले का भाजपा नेता मोहित पाठक ने किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 30, 2025

गुमदेश के ऐतिहासिक चेतोले मेले का भाजपा नेता मोहित पाठक ने किया शुभारंभलोहाघाट ब्लॉक के सीमांत गुमदेश क्षेत्र के प्रसिद्ध चेतोला मेले का आज नवरात्र के प्रथम दिन चमू देवता मंदिर प्रांगण में ढोल नगाड़ों के साथ मेला कमेटी अध्यक्ष खुशाल सिंह धोनी की अध्यक्षता में पूर्ण विधि विधान के साथ भाजपा नेता मोहित पाठक ने मेले का शुभारंभ किया पाठक ने मेला कमेटी को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। सात दिन तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले में हजारों की संख्या में लोग प्रतिभाग करते हैं। गुमदेश में चमू देवता के दरबार को भव्य तरीके से सजाया गया है। मेला कमेटी अध्यक्ष खुशाल सिंह धोनी के दिशा निर्देश पर मेला कमेटी के द्वारा मेले को भव्य रूप देने के लिए पूर्ण तैयारी की गई है।क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीनू धोनी ने बताया 6 अप्रैल को चमू देवता का डोला माड़ गांव की ओर प्रस्थान करेगा तथा 7 अप्रैल मुख्य मेले के दिन चमू देवता का रथ ढोल नगाड़ों के साथ मड़ गांव से चमू देवता के मुख्य मंदिर मे बारह गांव के जत्थों के साथ मंदिर की परिक्रमा करेगा। 8 अप्रैल को पसेरा (व्यापारिक मेले) के साथ मेले का का भव्य समापन किया जाएगा।चेतोला मेले में शामिल होने बड़ी संख्या में प्रवासी अपने गांव पहुंचे हुए हैं। शुभारंभ अवसर पर देव धोनी ,युगल धौनी प्रधान, पंडित मदन कलोनी ,नर सिंह धोनी, खीमराज धोनी व गुमदेश क्षेत्र की जनता मौजूद रही।

जरूरी खबरें