Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

: लोहाघाट में कैंटर व बाइक की भिड़ंत में परीक्षा देने जा रहा बीआईटीएम का छात्र गंभीर रूप से हुआ घायल

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 22, 2023
  लोहाघाट में कैंटर व बाइक की भिड़ंत में परीक्षा देने जा रहा वीआईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज लोहाघाट का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया घटना गुरुवार सवेरे 9:00 बजे के लगभग की है लोहाघाट के पाटन पुल के पास पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रहे तेज गति के कैंटर संख्या UK 03TA 1221ने अपनी बाइक से परीक्षा देने बीआईटीएम जा रहे नोमाना निवासी छात्र हिमांशु उर्फ मोहित की बाइक संख्या (UK 03C 5480)में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया तथा चालक नरेश कुमार टक्कर मारकर वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया जिसको राजेश जोशी ने अपनी कार से पीछा कर लोहाघाट गैस गोदाम के पास पकड़ा और पुलिस को सूचना दी वहीं घायल छात्र हिमांशु को पाटन पुल निवासी मोहन पाटनी ,धन सिंह पाटनी ने संजय कुमार की कार के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टर करण व फार्मासिस्ट नवीन कन्नौजिया ने घायल का इलाज किया डॉक्टर ने बताया घायल के पैर व कंधे में काफी गंभीर चोट लगी है जिसका एक्स-रे करवाया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करी जाएगी तथा उसकी स्थिति खतरेेे से बाहर है वही वाहन चालक नरेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा घायल छात्र के परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके हैं  

जरूरी खबरें