रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बच्चों और शिक्षकों की लेखकीय अभिवृत्ति के लिए वरदान साबित हो रहा है डॉ. गहतोड़ी का 'मेरी कलम मेरी पहचान अभियान।
Laxman Singh Bisht
बच्चों और शिक्षकों की लेखकीय अभिवृत्ति के लिए वरदान साबित हो रहा है डॉ. गहतोड़ी का 'मेरी कलम मेरी पहचान' अभियान*

वर्तमान समय में जब बच्चों में स्वतंत्र लेखन , तार्किक चिंतन, नावाचारी रूप से सोचने, सहकार्यता और रचनात्मकता जैसे आदर्शो को मोबाइल तथा तकनीकी के प्रयोग ने छीन सा लिया है, वहीं डाइट लोहाघाट के शिक्षक-प्रशिक्षक डॉ कमल गहतोड़ी ने इस मुहिम को पुनर्जीवित करने के लिए विगत अप्रैल माह से 'मेरी कलम मेरी पहचान अभियान' शुरू किया है। इस अभियान से समस्त विकास खंडों के फिलहाल 17 विद्यालय आच्छादित हैँ। उनकी इस मुहिम में अप्रैल से लेकर आगामी मार्च तक प्रत्येक माह के लिए निर्धारित विभिन्न थीम पर बच्चे और शिक्षक अपने स्वतंत्र और मौलिक चिंतन के आधार पर विविध रचनाओं, आलेख, कविता, संस्मरण, भविष्य की प्रति तार्किक अभिव्यक्ति आदि पर खुलकर अपने विचार प्रकट करते हैं। डॉ. गहतोड़ी ने यह संपूर्ण प्रयास स्वयं के व्यय पर संचालित किया है और इस प्रयास को वह एक आईएसबीएन पत्रिका *'मेरी कलम मेरी पहचान* के माध्यम से प्रतिमाह प्रकाशित भी करते हैं। पत्रिका में छपे आलेख एवं रचनाओं की गुणवत्ता तथा मौलिकता से अन्य विद्यालय भी अत्यंत प्रभावित हो रहे हैं तथा इस मुहिम में जुड़ने हेतु अपनी जिज्ञासा जाहिर कर रहे हैं। डॉ. गहतोड़ी बताते हैं कि इस प्रयास से बच्चों में तथा शिक्षकों में लेखन के प्रति बेहतरीन अभिवृत्ति पैदा हुई है जो उनकी तार्किक सोच एवं रचनात्मकता को नया मंच प्रदान करती है। इस प्रयास को निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्बयाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीपी सेमल्टी, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के एस रावत, अपर निदेशक एससीईआरटी पद्मेंद्र सकलानी आदि ने भी बेहतरीन प्रयास बताया है। डॉ गहतोड़ी के अनुसार उनका लक्ष्य है कि यह प्रयास धीरे-धीरे जनपद से राज्य तक भी प्रसारित हो।फिलहाल कोई विभागीय बजट उपलब्ध न होने के कारण वे संपूर्ण व्यय भार प्रतिमाह स्वयं वहन करते हैं। उनकी इस यात्रा में संपादक मंडल में प्राचार्य डाइट दिनेश खेतवाल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खूनाबोरा के अध्यापक प्रकाश चंद्र उपाध्याय तथा डीएलएड प्रशिक्षुओं की संपादकीय टीम उन्हें सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।