बड़ी खबरें
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश। चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त। लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली 84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज
Trending
# आज की खबर # Latest news # Latest news # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर # Kal Ka Mousam, Kal Ka Mousam 2025, Kal Ka Mousam # Mandi bhav today, Mandi Bhav, Rajasthan Mandi Price, Haryana Mandi Bhav, Kapas ke Bhav, narma ka bhav, Mandi Bhav Today, Mandi Rate, today mandi bhav, latest price, breaking news, Mandi Bhav Today, Mandi Bhav Today 2024, आज का मंडी भाव, mandi bhav today, mandi bhav rajasthan, mandi bhav betul, mandi bhav indore, mandi bhav Sirsa, mandi bhav # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर", " # Haryana , Rain Alert

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा:स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर संजय पाण्डे ने एसएसपी से की मुलाकात,

Laxman Singh Bisht

Sep 10, 2026 03:35 am 12 views
अल्मोड़ा:स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर संजय पाण्डे ने एसएसपी से की मुलाकात,

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर संजय पाण्डे ने एसएसपी से की मुलाकात,

एल.आर. साह रोड व मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग

Advertisement
Advertisement

अल्मोड़ा। शहर की यातायात व्यवस्था एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं आर.टी.आई. एक्टिविस्ट संजय कुमार पाण्डे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जोशी भी उनके साथ उपस्थित रहे।संजय पाण्डे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में एल.आर. साह रोड पर एन.टी.डी. से शिखर तिराहे की ओर स्कूल खुलने एवं छुट्टी के समय चौपहिया वाहनों के संचालन को बंद अथवा नियंत्रित करने की मांग की।उन्होंने बताया कि एल.आर. साह रोड काफी संकरा मार्ग है और स्कूल समय में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे पैदल आवागमन करते हैं। चौपहिया वाहनों की आवाजाही तथा सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग के कारण मार्ग और अधिक संकरा हो जाता है। ऐसी स्थिति में बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य पैदल राहगीरों को वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। संजय पाण्डे ने बताया कि पूर्व में स्कूल खुलने एवं छुट्टी के समय इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था नियंत्रित की गई थी तथा चौपहिया स्कूली वाहन भी इस मार्ग से संचालित नहीं होते थे, बल्कि अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से आवागमन करते थे। उन्होंने मांग की कि पूर्व व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालयों एवं स्कूली वाहन संचालकों को पूर्व निर्धारित मार्ग से ही वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिए जाएं।उन्होंने संबंधित पुलिस चौकियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्कूल समय में यातायात नियंत्रण तथा सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की। साथ ही साईं मंदिर एवं विशाल मेगा मार्ट के पास स्कूल समय में आवश्यक पुलिसकर्मी अथवा गार्ड की तैनाती करने की मांग की, ताकि रानीधारा की ओर से आने वाले वाहनों को प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश करने से रोका जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि यातायात नियंत्रण की व्यवस्था इस प्रकार बनाई जाए कि एंबुलेंस, रोगियों एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो और आवश्यकता पड़ने पर मार्ग तत्काल उपलब्ध कराया जा सके।इसके अलावा मुख्य बाजार में अनावश्यक एवं तेज गति से चलाए जा रहे दोपहिया वाहनों पर भी प्रभावी नियंत्रण की मांग की गई। पाण्डे ने कहा कि मुख्य बाजार में पैदल चलने वाले नागरिकों की संख्या अधिक रहती है। इसलिए पूर्व की भांति केवल आवश्यक कार्य वाले वाहनों के प्रवेश की व्यावहारिक व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जाना चाहिए, जिससे पैदल राहगीरों, विशेषकर बच्चों एवं बुजुर्गों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जोशी ने कहा कि एल.आर. साह रोड एवं मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था केवल वाहनों के आवागमन का विषय नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर आम नागरिकों और विशेषकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।उन्होंने कहा कि स्कूल समय में जब बड़ी संख्या में बच्चे पैदल सड़क से गुजरते हैं, उस समय संकरे मार्ग पर चौपहिया एवं दोपहिया वाहनों का अधिक दबाव तथा सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग चिंता का विषय है। कई बार पैदल राहगीरों को वाहनों के बीच से होकर निकलना पड़ता है।आशीष जोशी ने कहा कि “किसी दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से ऐसी यातायात व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, जिससे दुर्घटना की स्थिति ही उत्पन्न न हो। बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वाले नागरिकों की सुरक्षा को यातायात व्यवस्था में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।”उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे वाहनों का आवागमन भी व्यवस्थित रहे और पैदल नागरिकों के लिए सुरक्षित स्थान भी उपलब्ध हो।संजय पाण्डे ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर पूर्व में कुमाऊं मंडल आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष भी मामला उठाया है तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से भी प्रकरण संज्ञान में लाया गया है।उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने पूरी बात को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना और यातायात व्यवस्था से जुड़े इन मामलों में आवश्यक एवं ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।संजय पाण्डे ने कहा कि उनकी मांग का उद्देश्य किसी व्यक्ति, विद्यालय अथवा वाहन संचालक को अनावश्यक परेशानी में डालना नहीं है, बल्कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं आम पैदल राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए अल्मोड़ा शहर में सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाना है।उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले में समयबद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की अपेक्षा की है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

लोहाघाट:राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:पॉक्सो केस में कमल रावत को हाईकोट से मिली क्लीन चिट कोर्ट ने रावत को किया बरी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट:सोलर लाइट से जगमगाया बोट हाउस क्षेत्र। सभासद के प्रयास लाए रंग।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मे खेल एवं युवा कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत :एसडीआरएफ ने दयुरी मे 100 मीटर गहरी खाई से अज्ञात शव किया बरामद

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत: मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों व तेल के नमूने जांच हेतु लैब भेजे

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट और बाराकोट में नशीली दवाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दो मेडिकल स्टोर सील

रिपोर्ट:जगदीश जोशी

Live

लोहाघाट:कैप्टन आर0 एस0 देव को राज्यपाल ने किया सम्मानित।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

संबंधित खबरें

पेज 1 / 2191