Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाजपुर:आगे आगे कैदी पीछे पुलिस कोर्ट में पेशी के दौरान भागा आरोपी

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 22, 2026

आगे आगे कैदी पीछे पुलिस कोर्ट में पेशी के दौरान भागा आरोपी

आपने चोर पुलिस की कहानी किस्सों और फिल्मों में ही सुनी होगी। लेकिन ऊधम सिंह नगर में रियल लाइफ में ऐसी तस्वीर कैमरे में कैद हुई जो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। पुलिस हिरासत में न्यायालय में पेशी को लाया गया एक आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते स्थानीय लोगो की मदद से आरोपित को दबोच लिया। अचानक हुई इस घटना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। ऊधम सिंह नगर के थाना केलाखेड़ा पुलिस ने ग्राम टांडा डालचंद निवासी अमित सिंह पुत्र कल्लू सिंह को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपित को शनिवार को न्यायालय में पेशी के लिए बाजपुर लाया गया था। इसी दौरान अदालत परिसर के पास वह अचानक चकमा देकर पुलिस हिरासत से निकलकर भाग निकला। पुलिस कर्मियों ने तुरंत उसका पीछा किया। ये मंजर ऐसा सामने आया जैसे मानो किसी फ़िल्म की सूटिंग चल रही हो जहाँ आगे आगे आरोपी और पीछे पीछे पुलिस । भागते हुए आरोपित एक खाली मैदान की ओर पहुंच गया, जहां कुछ युवक बॉलीबॉल खेल रहे थे। पुलिस के अनुरोध पर युवकों ने भी सहयोग किया और घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ने में मदद की। लगभग आधे घंटे मेहनत के बाद आरोपित को दोबारा हिरासत में लेकर न्यायालय परिसर में लाया गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।एसपी काशीपुर स्वपन किशोर ने बताया कि जो वीडियो वायरल हो रही है एक युवक के पीछे पुलिस दौड़ रही है उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली जिस पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

जरूरी खबरें