Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु बाराकोट में प्रत्याशियों हेतु व्यय अनुवीक्षण एवं लेखा प्रबंधन का प्रशिक्षण संपन्न।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 17, 2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु बाराकोट में प्रत्याशियों हेतु व्यय अनुवीक्षण एवं लेखा प्रबंधन का प्रशिक्षण संपन्न।जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में, पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद चंपावत में निर्वाचन व्यय पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार कोपूर्वाह्न 11:00 बजे से विकासखंड बाराकोट में व्यय अनुवीक्षण एवं लेखा विवरण से संबंधित प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल अधिकारी/व्यय अनुवीक्षण तंत्र, श्रीमती सीमा बंगवाल (वरिष्ठ कोषाधिकारी, कोषागार चंपावत) के दिशा-निर्देशन में की गई। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार एवं ट्रेनर मजहर हुसैन (सहायक लेखाकार) द्वारा किया गया। इस सत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग ले रहे प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, लेखा प्रबंधन एवं दिन-प्रतिदिन लेखा विवरण तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।सहायक नोडल अधिकारी, व्यय अनुवीक्षण तंत्र द्वारा उम्मीदवारों को विभिन्न अनुमतियों के सापेक्ष होने वाले व्ययों के मिलान की प्रक्रियातथा उत्तराखण्ड राज्य पंचायती राज अधिनियम, 2016 की धारा 131(4)(ट)(1) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 10(क) के अंतर्गत व्यय लेखा दाखिल न करने पर संभावित निरर्हता संबंधी प्रावधानों से अवगत कराया गया।इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि यदि किसी भी माध्यम से अवैधानिक व्यय की शिकायत प्राप्त होती है और वह तथ्यात्मक रूप से प्रमाणित होती है, तो उसे संबंधित उम्मीदवार के खाता-बही में सुसंगत व्यय दरों के अनुसार दर्ज किया जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिटर्निंग ऑफिसर दीप्तकीर्ति तिवारी, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नवीन चंद्र कांडपाल, चंदन सिंह बिष्ट, कमल भट्ट, आर.एस. सामंत, सहायक नोडल अधिकारी विकासखंड बाराकोट मनोज सिंह कुंवर, लेखा टीम के सदस्य अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें