रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:रा0प्रा0 विद्यालय गुमोद परिसर में पेड़ बना नौनिहालों के लिए खतरा। सुरक्षा दीवार भी ढही।
Laxman Singh Bisht
Tue, Aug 12, 2025
रा 0प्रा0 विद्यालय गुमोद में मौजूद पेड़ बना नौनिहालों के लिए खतरा। सुरक्षा दीवार भी ढही।
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुमोद परिसर में खड़ा विशालकाय पेड़ स्कूल भवन के लिए खतरा बना हुआ है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक बोहरा उर्फ सैंडी ने बताया क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते स्कूल की सुरक्षा दीवार ढह गई है। तथा स्कूल परिसर में खड़ा विशालकाय पेड़ स्कूल भवन व स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है ।त्रिलोक ने बताया विद्यालय परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र भी चलता है। उन्होंने कहा पेड़ के रहने से कभी भी बच्चों की सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा हो सकता है उन्होंने शिक्षा विभाग व प्रशासन से जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार का निर्माण करने तथा खतरा बने पेड़ के निस्तारण की मांग की है।