रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:ततैयो के हमले से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।
Laxman Singh Bisht
Wed, Aug 13, 2025
ततैयो के हमले से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की जमरेड़ी ग्राम सभा की 55 वर्षीय महिला गंगा देवी पर बुधवार 13 अगस्त की शाम को घास काटने के दौरान अचानक ततैयो के झुंड ने हमला कर दिया । ततैयो के काटने से गंगा देवी बुरी तरह घायल हो गई। परिजन गंगा देवी को घायल अवस्था में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए जहा डॉक्टर अजीम के द्वारा गंगा देवी का उपचार किया गया ।डॉक्टर अजीम ने कहा महिला का तुरंत उपचार किया गया। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है । डॉक्टर अजीम ने बताया ततैयो के द्वारा महिला के सर ,हाथ व मुंह में काटा गया है। वही गंगा देवी ने बताया वह घास काटने घर से थोड़ी दूरी पर गई थी तभी ततैयो के झूंड ने उन पर हमला कर दिया कहा ततैयो के हमले से वह बेहोश हो गई। जब काफी देर तक गंगा देवी घर नहीं पहुंची तो परिजन उनकी तलाश में खेतों में गए जहा गंगा देवी उन्हें अचेत अवस्था में मिली इसके बाद परिजन उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए जहा उनका उपचार चल रहा है।