रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट:तेजस ने बढ़ाया जिले का मान राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में हासिल किया प्रथम स्थान
Laxman Singh Bisht
तेजस ने बढ़ाया जिले का मान राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में हासिल किया प्रथम स्थान
चंपावत जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट के कक्षा 7 के छात्र तेजस अधिकारी पुत्र दयाल सिंह अधिकारी के द्वारा राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। गुरुवार को डाइट डीडीहाट में संपन्न प्रतियोगिता में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है ।विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि छात्र, अभिभावक और शिक्षकों के सम्मिलित प्रयास से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करी है । तेजस अधिकारी विद्यालय , ब्लॉक और जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में सदैव बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं बल्कि अपनी कक्षा में भी वह हमेशा प्रथम श्रेणी में पास हैं। उनकी सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट कमल भट्ट , मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस सफलता पर बधाई प्रेषित की है ।इस अवसर पर विद्यालय में हुऐ कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशीष ओली सहित श्रीमती पिंकी आर्य, राम किशोर , माधवनंद जोशी , विनोद कुमार , अतुल नाथ ,श्रीमती मीना गोस्वामी, श्रीमती किरण, श्रीमती ममता बोहरा ,श्रीमती सविता कर्नाटक सहित समस्त विद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क