रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:शिक्षकों की हड़ताल में छात्र छात्राओं को न बुलाया जाए स्कूल। अभिवावकों ने दिया ज्ञापन।
Laxman Singh Bisht
शिक्षकों की हड़ताल में छात्र छात्राओं को न बुलाया जाए स्कूल।
अभिवावकों ने दिया ज्ञापन।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट मे शिक्षकों की हड़ताल के चलते छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन चौपट ।
अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में 18 अगस्त से विद्यालय में अध्यापकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल होने से छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन बाधित हो रहा है । अभिवावकों का कहना है अध्यापको के हड़ताल में जाने के बावजूद छात्र-छात्राओं को विद्यालय में बुलाया जा रहा है। सुबह का स्कूल होने के कारण छात्र छात्राएं सुबह स्कूल पहुंच जाते हैं लेकिन विद्यालय में शिक्षको की हड़ताल के चलते पठन पाठन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है।अभिभावकों ने कहा छात्र-छात्राओं को विद्यालय न बुलाया जाए ।कई छात्र-छात्राएं 5 से 6 किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय पहुंचते हैं ।लेकिन अध्यापकों के हड़ताल में जाने से उन्हें घर भेज दिया जाता है ।विद्यालय में अतिथि शिक्षको के द्वारा पहले चार वादन में छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है उसके बाद उन्हें घर भेज दिया जा रहा है ।पूरा विद्यालय अतिथि शिक्षकों के भरोसे चल रहा है। विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष प्रकाश सिंह अधिकारी व समस्त अभिभावकों द्वारा आज विद्यालय में जाकर शिक्षकों की हड़ताल के चलते विद्यालय में अवकाश की मांग करते हुए प्रधानाचार्य को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने में लोकमान सिंह अधिकारी, श्याम सिंह, राजू अधिकारी, कमल सिंह, रमेश लाल ,उमेश्वर सिंह ,दीवान सिंह, बसंत सिंह अधिकारी ,देव सिंह आदि मौजूद रहे ।अभिभावकों व छात्र- छात्राओं ने शिक्षकों की हड़ताल के चलते पढ़ाई में हो रहे नुकसान के लिए अपनी पीड़ा व्यक्त की।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।