Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:सीमा आर्य बनी च्युरानी की निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख पद की प्रबल दावेदार।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 7, 2025

आरक्षित सीट आने से बाराकोट में कई दिग्गजों के सपने हुए चकनाचूर।चंपावत जिले में पंचायत चुनाव का रंग चढ़ने जा रहा है। प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जी जान से जुट गए हैं। तो वही जिले के बाराकोट ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत च्युरानी की जनता ने सटीक निर्णय लेते हुए क्षेत्र से सीमा आर्य को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना है ।सीमा आर्य को इस बार बाराकोट ब्लॉक से प्रमुख पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है ।सीमा आर्य ग्रहणी होने के साथ-साथ सीएससी सेंटर में अपने पति का हाथ बटाती है ।क्षेत्र वासियों ने निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाने पर सीमा आर्य को बधाइयां दी है ।तो वही सीमा आर्य के द्वारा भी क्षेत्र की देव तुल्य जनता व शुभचिंतकों को अपना आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद दिया। कहा क्षेत्र वासियों ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। बाराकोट की जनता उन्हें ब्लॉक प्रमुख के तौर पर देख रही हैं। मालूम हो इस बार आरक्षित सीट आने से बाराकोट में बड़े-बड़े दिग्गजों के सपने चकनाचूर हो गए हैं।"काली कुमाऊं खबर" में पंचायत चुनाव के विज्ञापन व खबर चलाने के लिए" 9761602741" पर संपर्क करें अपने चुनाव प्रचार को गति दें।

जरूरी खबरें