Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: बाराकोट:बरसात से बंद पड़ी सड़क बीमार बुजुर्ग को ग्रामीण 10 किलोमीटर पैदल चल मुख्य सड़क तक लाए विभाग की कार्य प्रणाली की पोल खोलती सड़क

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 14, 2024
बरसात से बंद पड़ी सड़क बीमार बुजुर्गों को ग्रामीण 10 किलोमीटर पैदल चल मुख्य सड़क तक लाए विभाग की कार्य प्रणाली की पोल खोलती सड़क बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से बारकोट ब्लॉक की दूरस्थ चूला गांव कामाजूला सड़क भारी मलवा आने से बंद हो गई थी ग्रामीणों के द्वारा शासन प्रशासन व लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से सड़क खोलने की गुहार लगाई गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया वहीं सड़क बंद होने का खामियाजा रविवार को देखने को मिला जहां रविवार को ढूगा जोशी गांव के बुजुर्ग पुरोहित गोपाल दत्त  चूला गांव में पूजा संपन्न कराने गए थे अचानक उनका स्वास्थ्य काफी ज्यादा खराब हो गया सड़क बंद होने से अस्पताल लाने का कोई साधन उपलब्ध न होने से ग्रामीण जान जोखिम मे डाल कर बीमार बुजुर्ग गोपाल दत्त को डोली में बैठा कर खतरनाक रास्ते से कई घंटे पैदल चल 10 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार कर कामाजूला तक लाए तब जाकर वाहन के जरिए बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया वहीं इस घटना से ग्रामीणों में शासन प्रशासन व विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है प्रशासन और विभाग ग्रामीणों की समस्या का कोई भी संज्ञान नहीं ले रहा है 10 दिन से सड़क बंद पड़ी हुई है जिस कारण ग्रामीणों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है अगर आज बीमार के साथ कोई अनहोनी हो जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द सड़क को नहीं खोला गया तो आंदोलन के लिए मजबूर होंगे बीमार को अस्पताल पहुंचाने में उर्वा दत्त जोशी ,देव चंद्र जोशी ,मोहन चंद्र जोशी, गोपाल दत्त जोशी, प्रकाश चंद जोशी ,कैलाश चंद्र जोशी ,पवन जोशी, भैरव सिंह राणा ,भैरव जोशी आदि के द्वारा सहयोग किया गया

जरूरी खबरें