Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट :मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर बाराकोट में कार्यक्रम का आयोजन मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 16, 2025

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर बाराकोट में कार्यक्रम का आयोजन मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियांबाराकोट में सोमवार को विकसित भारत सेवा सुशासन के मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा की अध्यक्षता व मण्डल महामंत्री दरवान सिहं मेहता के संचालन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजू बिष्ट व चंद्रशेखर बगोली द्वारा मोदी सरकार के 11 साल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिनमे में गरीब कल्याण अन्न योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना, किसान कल्याण जैसी योजनाएं संचालित की जा रही है। कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व में नित नए आयाम कायम कर रहा है।युवाओं व मध्यम वर्ग के लिए भी कई योजनाएं संचालित है। खेल के क्षेत्र में भी आज देश काफी आगे बढ़ चुका है। कहा हम सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने होंगे। मोदी सरकार के यह 11 साल स्वर्णिम काल के तौर पर जाने जाएंगे । इस दौरान राजू अधिकारी,नारायण सिंह फर्त्याल, गिरीश अधिकारी, योगेश जोशी , दीपेंद्र सिंह अधिकारी, भवान राम ,गोपाल सिंह बोहरा ,दीपक बिष्ट, उमेश बिष्ट ,दीपक कालाकोटी ,सुनील वर्मा ,गणेश सिंह मेहता ,नवीन राम ,दीपक तड़ागी, प्रकाश सिंह मेहता ,कल्याण सिंह मेहता ,नारायण सिंह के द्वारा भी अपने-अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष द्वारा सभी को धन्यवाद दिया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

जरूरी खबरें