रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:रेगाड़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला भट्ट को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का नहीं दिया गया आमंत्रण ना दी गई सूचना।
Laxman Singh Bisht
खंड विकास कार्यालय बाराकोट की लापरवाही पर जताई नाराजगी।
डीएम के आदेशों की अवहेलना।
कल 29 अगस्त को चंपावत जिले के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, कनिष्ठ व जेस्ट प्रमुखों व ब्लॉक प्रमुखो का शपथ ग्रहण समारोह ब्लाक के खंड विकास कार्यालयो में संपन्न होना है। जिसके लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा सभी खंड विकास अधिकारियों को शपथ ग्रहण की सूचना 28 अगस्त तक क्षेत्र पंचायत सदस्य, कनिष्ठ व जेस्ट प्रमुख व प्रमुख क्षेत्र पंचायत को आवश्यक रूप से अवगत कराने के निर्देश दिए गए थे। बाराकोट ब्लॉक के रेगाड़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला भट्ट ने खंड विकास कार्यालय बाराकोट के अधिकारियों में आरोप लगाते हुए कहा उन्हें कल 29 अगस्त को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की ना तो कोई सूचना दी गई और ना ही कोई आमंत्रण दिया गया।खंड विकास कार्यालय बाराकोट के अधिकारियों की इस लापरवाही पर क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला भट्ट ने गहरी नाराजगी जताई है ।
कमला भट्ट के पति एडवोकेट वसंत भट्ट ने बताया कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की उनके पास कोई भी सूचना खंड विकास कार्यालय से नहीं दी गई जब उन्हें सूचना नहीं मिली तो उनके द्वारा आज 28 अगस्त रात 8:30 बजे डीपीआरओ भूपेंद्र आर्य से कार्यक्रम के बारे में जानकारी मांगी गई। तब उनके द्वारा डीएम साहब के द्वारा दिए गए आदेश को उनके पास भेजा इसके लिए वह डीपीआरओ भूपेंद्र आर्य को धन्यवाद देते हैं ।जबकि यह जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी की बनती है। एडवोकेट वसंत भट्ट ने बताया जिलाधिकारी के आदेश मे खंड विकास अधिकारी को सभी सदस्यों को सूचना देने के निर्देश दिए गए है ।पर उसके बावजूद ब्लॉक के अधिकारियों के द्वारा उन्हें कोई सूचना शपथ ग्रहण समारोह की नहीं दी गई। उन्होंने ब्लॉक के अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा ब्लॉक के अधिकारियों के द्वारा जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना की गई है। मामले में कमला भट्ट को शपथ ग्रहण समारोह की सूचना क्यों नहीं दी गई यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।