रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
Laxman Singh Bisht
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।

आज रात्रि में भजन कीर्तन व विशाल भंडारे का होगा आयोजन

चंपावत।विकास खण्ड बाराकोट के नो गाँव रेगडु मे दुर्गा अष्टमी के व्रत पर मां आदिशक्ति दुर्गा के स्वरूप और विशेष तौर पर महागौरी की उपासना को समर्पित इस उपलक्ष में रेगड़ु गांव से आराध्य नंदा देवी मंदिर तक क्षेत्र वासियो द्वारा कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया ।जिसमें महिलाओं द्वारा अपने पारंपरिक परिधानों के साथ लगभग 4 किलोमीटर लंबी यात्रा कलश के साथ की गई। कल नंदा देवी मंदिर में मेले का आयोजन किया जाएगा तथा आज शाम को नंदा देवी मंदिर में माता बहनों व भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा।यह पर्व रेगडू क्षेत्र की जनता द्वारा हर वर्ष बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है।इस पर्व का महत्व जीवन मे सुख, शांति ,साहस और समृद्धि, को प्रदान करता है। आज कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं द्वारा मां के जयकारे के साथ कलश यात्रा का मां नंदा देवी मंदिर की परिक्रमा के साथ समापन किया गया। तत्पश्चात देव डागारों द्वारा अवतरित होकर क्षेत्र वासियों को आशीर्वाद दिया। कलश यात्रा में सहयोग के रूप में समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह ,कोषाध्यक्ष मोहन सिंह ,उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह ,संयोजक राजू, कमल सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख बाराकोट दरबान सिंह मेहता, पंकज जोशी, धन सिंह, खुशाल सिंह, वासुदेव ओली, प्रधान प्रतिनिधि कल्याण सिंह, गणेश सिंह ,क्षेत्र पंचायत सदस्य हर गोविंद मेहता, माही मेहता सहित क्षेत्र वासियों के द्वारा अमूल्य सहयोग प्रदान किया गया।
विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।