Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट:रेगडू मे गुलदार का आतंक ग्रामीणों के कई मवेशियों को बनाया निवाला

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 19, 2025

रेगडू मे गुलदार का आतंक ग्रामीणों के कई मवेशियों को बनाया निवाला चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के रेगडु क्षेत्र के ग्राम पंचायत आगर में भी गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है ।गुलदार शाम होते ही आबादी क्षेत्र में बैखोफ घूम रहा है ।ग्रामीणों का कहना है कि आजकल सूर्यास्त भी 5:30 बजे हो रहा है अधिकतर ग्रामीण अपना रोजगार लोहाघाट व अन्य जगहों से कर अपने घरों को आते है। घर वापस लौटते समय ने गुलदार की दहशत बनी हुई है जिस कारण ग्राम पंचायत में डर का माहौल है ।जबकि मरोड़ा खान से आगर ग्राम पंचायत के बीच पूरा जंगल होने के कारण ज्यादा खतरा बना हुआ है ।आगर के उज्जवल खोलिया ने कहा कि पिछले दिनों में गुलदार ने, ग्राम पंचायत के पांच पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना लिया है और गुलदार दोपहिया वाहनों का पीछा कर उनकी मुसीबत को बढ़ा रहा है ।खोलिया ने वन विभाग से विनम्र अनुरोध किया है कि वह जल्द से जल्द गुलदार के आतंक से ग्रामीणों व आने जाने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान करें।

जरूरी खबरें