Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:पुलिस कप्तान के निर्देश पर बाराकोट में चला नशा मुक्ति जागरुकता अभियान

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 25, 2025

पुलिस कप्तान के निर्देश पर बाराकोट में चला नशा मुक्ति जागरुकता अभियान बाराकोट (चंपावत)।एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति देवभूमि अभियान के तहत पुलिस चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट पुलिस टीम के द्वारा चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के नेतृत्व मे बाराकोट में, "नशा मुक्ति जन जागरुकता कार्यक्रम" आयोजित किया गया। चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों/ नशा मुक्ति व अवैध मादक पदार्थों के विषय में वर्तमान में प्रचलित क़ानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व से अवगत कराते हुए नशे से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों व उनसे बचाव के बारे में भी जानकारी गयी l चौकी प्रभारी ने बताया क्षेत्र मे नशा मुक्ति को लेकर जनजागरुकता अभियान निरंतर जारी हैं।

जरूरी खबरें