रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:बदहाल पोखरी खाल घटकू मंदिर सड़क में डामरीकरण की मांग। दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा।
Laxman Singh Bisht
Fri, Jun 13, 2025
तालाब में तब्दील हुई सड़क।निवर्तमान ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को भेजा पत्र।
चंपावत जिले के बाराकोट की पोखरीखाल घटकू मंदिर सड़क बदहाल हालत में पहुंच चुकी है ।जिस कारण सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है । बाराकोट के निवर्तमान ग्राम प्रधान राजू अधिकारी ने डीएम चंपावत नवनीत पांडे को इस महत्वपूर्ण सड़क में डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग करते हुए पत्र दिया है। निवर्तमान ग्राम प्रधान अधिकारी ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को बताया
एक किलोमीटर लंबी पोखरी खाल घटकू मंदिर सड़क मे 5 वर्ष पूर्व डामरीकरण का कार्य हुआ था। वर्तमान में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है। बरसात होने से सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो चुकी है। उन्होंने जनहित व संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए डीएम चंपावत से जल्द से जल्द सड़क में डामरीकरण करने की मांग की है।