रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट: भाजपा की सीमा आर्य बनी ब्लॉक प्रमुख समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस।
Laxman Singh Bisht
Thu, Aug 14, 2025
बाराकोट: भाजपा की सीमा आर्य बनी ब्लॉक प्रमुख समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस।
दरबान सिह मेहता जेष्ठ प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख बनी केशवी देवी
बाराकोट विकास खण्ड में 20 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाली ब्लॉक प्रमुख सीट पर 19 सदस्यों द्वारा मतदान किया गया जिसमें एक कोठेरा क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम लता थापा एन एच बंद होने के कारण अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाई ।इसलिए 20 में से 19 सदस्यों ने ही मतदान किया मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ परिणाम 3:00 बजे घोषित हुआ जिसमें ब्लॉक प्रमुख पद पर सीमा आर्या को15 व निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता विश्वकर्मा को 4 मत मिले ।वही ज्येष्ठ प्रमुख उम्मीदवार दरबान सिंह मेहता को 13मत तो वहीं दूसरे ज्येष्ठ प्रमुख प्रमुख उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बोहरा को मात्र 6 मत मिले
कनिष्ठ प्रमुख उम्मीदवार में दो प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की थी जिसमें कनिष्ठ प्रमुख में केशवी देवी, को मत13 मिले वहीं दूसरे कनिष्ठ प्रमुख उम्मीदवार कमला देवी को मात्र, 6 मत मिले
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा,राजू अधिकारी, गोविंद वर्मा, गिरीश सिंह अधिकारी ,नवीन सिंह अधिकारी ,जितेंद्र अधिकारी ,निर्मल महरा ,नरेंद्र सिंह फर्त्याल ,अखिलेश सिंह ,मंडल अध्यक्ष राकेश वोहरा ,केदार सिंह अधिकारी श्याम नारायण पांडे दीपेंद्र सिंह अधिकारी, नवीन कुमार कालाकोटी ,विनोद सिंह अधिकारी ,दीपक सिंह भंडारी ,राजू गढ़कोटी ,योगेश सिंह अधिकारी, श्याम सिंह अधिकारी, संजय सिंह अधिकारी ,सतीश चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।
