रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:नालियां बंद होने से नहर में तब्दील हुई बल्सो पुन्याल सड़क। ग्रामीण आंदोलन के मूड में।
Laxman Singh Bisht
नालियां बंद होने से नहर में तब्दील हुई बल्सो पुनियाल सड़क। ग्रामीण आंदोलन के मूड में।
विभागीय लापरवाही का नतीजा भुगत रही है क्षेत्र की जनता जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे ग्रामीण।
अक्सर देखा गया है विभागीय गलतियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही मामला चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की बल्सो पुनियाल सड़क का है जो मऊ से पुनियाल ग्राम सभा को जोड़ती है। सड़क की नालियां व स्कवर बंद होने से बारिश से सड़क पूरी तरह से नहर में तब्दील हो चुकी है ।सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिस कारण सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा बन चुका है। पुनियाल के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान चंचल सिंह सामंत ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए बताया यह 3 किलोमीटर लंबी सड़क पीएमजीएसवाई विभाग के द्वारा बनाई गई पर विभाग के द्वारा इस सड़क की सुध नहीं ली जाती है। पिछले दो-तीन वर्षों से सड़क की कई सुरक्षा दीवारें टूटी हुई है नालिया व स्कवर बंद पड़े हैं ।जिस कारण बरसात होने पर सड़क पूरी तरह नहर में तब्दील हो जाती है सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं ।जिस कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ चुका है। सड़क में यात्रा करने में ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।
दो पहिया वाहन चालक जान हथेली में रखकर यात्रा करते हैं ।ग्राम प्रधान सामंत ने बताया अधिकारियों से कई बार कहने के बावजूद न तो सड़क की बंद नालिया खोली गई ना ही सड़क में कोई सुधारीकरण किया गया ।जबकि जिलाधिकारी के द्वारा विभागों को सड़कों की बंद नालियां खोलने के निर्देश दिए गए थे। बताया विभाग के द्वारा दो-तीन जगह स्कवर बनाए गए वह भी गलत जगह। विभाग की लापरवाही व अनदेखी के चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्राम प्रधान ने बताया अगर जल्द सड़क की बंद पड़ी नालियां व सड़क में सुधारीकरण नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता संबंधित विभाग के खिलाफ सड़कों में उतरने के लिए मजबूर होगी कहा अगर सड़क में कोई घटना दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क सुधारीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा सड़क बदहाल होने से क्षेत्र की 500 से अधिक की आबादी प्रभावित हो चुकी है। और विभाग बजट का रोना रोता है। ग्राम प्रधान सामंत ने कहा जल्द मामले को लेकर एक सिस्टमंडल जिला अधिकारी चंपावत से मुलाकात करेगा। अब इसे विभाग की लापरवाही कहे या बजट की कमी जिले की ग्रामीण सड़कों के हाल बद से बदतर हो चुके हैं जिसका खामियाजा रोज ग्रामीण भुगत रहे है।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।