Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:नगाड़ों की नौबत बजाकर किया जाएगा बाबा विश्वनाथ जगदीश शीला डोली का स्वागत

Laxman Singh Bisht

Wed, May 21, 2025

नगाड़ों की नौबत बजाकर किया जाएगा बाबा विश्वनाथ जगदीश शीला डोली का स्वागतबाराकोट, दिनांक 23 मई 2025 को लड़ीधूरा मंदिर में आने वाली जगदीश शीला डोली यात्रा का काली कुमाऊं के प्रसिद्ध नगाड़ों की नौबत बजाकर स्वागत किया जाएगा। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि जगदीश शीला डोली यात्रा इस वर्ष दूसरी बार लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर आ रही है। जगदीश शीला डोली यात्रा से गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मण्डलों की धर्म प्रेमी जनता को दोनों मण्डलों की विविध संस्कृति को जन एवं समझने का अवसर मिलता है वही धार्मिक आस्थाओं को भी बल मिलता है। डोली यात्रा के स्वागत के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। नागेंद्र जोशी ने कहा कि जिस तरह संपूर्ण कुमाऊ क्षेत्र में जगत जननी जगदंबा मां भगवती के रथों का स्वागत किया जाता है,उसी प्रकार बाबा विश्वनाथ जगदीश शीला यात्रा का भी स्वागत किया जाएगा। डोली के मंदिर आगमन पर कुमाऊं के परंपरागत नगाड़ों की नौबत बजाई जाएगी तथा महिलाओं द्वारा खोल दे माता खोल भवानी मंगल गीत का गायन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस अनुपम कार्यक्रम को देखने तथा सफल बनाने के लिए लड़ीधूरा मंदिर पहुंचने का आवाहन किया है।

जरूरी खबरें