Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

सूचना

: बाराकोट: 104 वर्षीय जीवंती आमा का निधन

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 18, 2024
104 वर्षीय जीवंती आमा का निधन बाराकोट ब्लाक की जीवंती जोशी(जीवंती आमा) पत्नी स्वर्गीय बेनीराम जोशी, निवासी ग्रामसभा खोलसुनार का 104 वर्ष की उम्र में आज 18 जुलाई 2024 को निधन हो गया है। जीवंती जोशी 104 वर्ष तक पूर्ण रूप से स्वस्थ थी, विगत दिनो अपने पूर्व सैनिक पुत्र सतीश जोशी के निधन के बाद वह अत्यंत दुःखी थी, एक माह तक पुत्र शोक में रहने के बाद आज जीवंती आमा ने सांय 8:20 पर अंतिम सांस ली। जीवंती जोशी का जन्म 1920 में हुआ था, वह स्वाधीनता की लड़ाई में अंग्रेजों के साथ स्थानीय लोगों के संघर्ष की गवाह थी। गुलामी के समय ग्रामीण जीवन की तमाम मुश्किले एवं आजादी के संघर्ष की कहानी वह युवा पीढ़ी को सुनाया करती थी। उन्हें हमारी पौराणिक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासतों की अच्छी जानकारी थी, उनका निधन क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। जीवंती जोशी का अंतिम संस्कार 19 जुलाई 2024 को प्रातः रामेश्वर घाट पर किया जाएगा। वही लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी व सदस्यों ने जीवंती आमा के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मां भगवती से प्रार्थना करता है कि वह पवित्र आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जरूरी खबरें