रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : डुंगरा लेटी क्षे0पं0 सीट से सदस्य पद की प्रबल दावेदार अनीता पांडे ने संकल्प पत्र किया जारी। जाने क्या है जनता से बादे।
Laxman Singh Bisht
Sun, Jul 6, 2025
डुंगरा लेटी क्षेत्र पंचायत सीट से सदस्य पद की प्रबल दावेदार अनीता पांडे ने संकल्प पत्र किया जारी।
लोहाघाट ब्लॉक सीमांत डुंगरा लेटी क्षेत्र पंचायत सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की प्रबल दावेदार अनीता पांडे पत्नी रमेश चंद्र पांडे ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने क्षेत्र की जनता से क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को करने के वादे किए हैं। मालूम हो अनीता पांडे डुंगरा लेटी क्षेत्र पंचायत सीट से सदस्य पद की प्रबल दावेदार है ।जिन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिलता नजर आ रहा है। क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी पंडित प्रवीन पांडे ने क्षेत्र के समस्त सम्मानित मतदाताओं से श्रीमती अनीता पांडे को भारी से भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की है। तो वही अनीता पांडे ने क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से अपील करते हुए कहा में आपके बीच से ही हूं ।और आपकी सेवा व क्षेत्र की समस्याओं से जुड़ी रही हूं। आप लोगों के सहयोग व आशीर्वाद से में चुनाव मैदान में उतरी हूं ।उन्होंने कहा अगर इस बार आप सबका आशीर्वाद मुझे मिलता है तो में संकल्प पत्र में दिए गए कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करूंगी। उन्होंने समस्त मतदाताओं से अपना आशीर्वाद वह मत देने की अपील की है। कहा मुझे पूरा विश्वास है इस बार क्षेत्र की सम्मानित जनता का प्यार व आशीर्वाद मुझे मिलेगा।
जाने अनीता पांडे ने क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से अपने संकल्प पत्र में क्या-क्या वादे किए हैं।
"काली कुमाऊं खबर" में पंचायत चुनाव के विज्ञापन व खबर चलाने के लिए" 9761602741" पर संपर्क करें अपने चुनाव प्रचार को गति दें।