Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

: पुलभट्टा में भीषण सड़क हादसा डंपर की चपेट में आए अल्टो कार व बाइक,एक व्यक्ति की मौके पर मौत ,अन्य लोगों के दबे होने की संभावना

Laxman Singh Bisht

Wed, May 31, 2023
उधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा में एनएच 74 पर भीषण सड़क हादसा हो गया एनएच सेेगुजर रहे सैकड़ों कुंटल रेता से भरा 16 टायर का डंपर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गया। ट्रक की चपेट में आकर एक आल्टो कार तथा मोटर साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और खनन सामग्री के नीचे दबे लोगों की खोजबीन शुरू कर दी । पुलभट्टा थाना अंतर्गत बरा चौकी क्षेत्र में सितारगंज की तरफ जा रहा 16 टायर डंपर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गया। इस दौरान ट्रक में भरा रेता बजरी सड़क पर फैल गया। ट्रक पलटने के दौरान एक अल्टो कार तथा एक मोटर साइकिल ट्रक के नीचे दब गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ट्रक के नीचे अन्य कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर किच्छा कोतवाली एवं पुलभट्टा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और बड़ी क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करने के प्रयास शुरू कर दिए। फिलहाल पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। घटना में घायल 3 लोगों को किच्छा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जरूरी खबरें