Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: अल्मोड़ा: 31 जनवरी को होगा खगमराकोट वार्ड में पार्षद पद के लिए पुनः मतदान गोपनीयता भंग होने के बाद चुनाव हुआ था रद्द    

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 30, 2025
अल्मोड़ा: 31 जनवरी होगा खगमराकोट वार्ड में पार्षद पद के लिए पुनः मतदान गोपनीयता भंग होने के बाद चुनाव हुआ था रद्द अल्मोड़ा नगर निगम के खगमराकोट वार्ड में पार्षद पद के लिए मतदान की गोपनीयता भंग होने और चुनाव रद्द होने के बाद कल, 31 जनवरी, को दोबारा मतदान होगा । इस चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं ।खगमराकोट वार्ड में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी । गौरतलब है कि खगमराकोट वार्ड में मतदान की गोपनीयता भंग होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मामले को आयोग को सूचित किया था जिसके बाद चुनाव रद्द करने का निर्णय लिया गया था । अब यहां कल 31 जनवरी को फिर से मतदान होगा । पूर्व में हुए मतदान के दौरान ड्यूटी पर तैनात पीठासीन अधिकारी व अन्य अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई थी पीठासीन अधिकारी ने मतपत्र की काउंटर फॉयल मतदाताओं को ही दे दी थी, जिससे मतदान की गोपनीयता भंग हुई । प्रशासन ने चुनाव की तैयारी पुरी कर ली है

जरूरी खबरें