Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : अल्मोड़ा :सल्ट में भालू के हमले में दो महिलाओं सहित तीन गंभीर गांव में भालू की दहशत ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 16, 2025

गंभीर रूप से घायल दो लोग हायर सेंटर रेफर। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जाख में सोमवार की शाम दो महिलाओं एवं एक वृद्ध पर गांव में भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को ग्रामीण एवं वन कर्मियों द्वारा उपचार के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया ।घटना अल्मोड़ा वन प्रभाग के मोहान रेंज की है। घटना के बाद गांव में भालू के हमले से दहशत का माहौल बना हुआ है ।ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय तारी राम जंगल में अपनी गाय व बकरियों को लेने के लिए गए थे इसी बीच रास्ते में भालू ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया इसके बाद भालू ने इसी इलाके में में शादी समारोह से वापस आ रही मोहनी देवी एवं पुष्पा देवी पर भी हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया भालू के हमले में घायल दोनों महिलाओं एवं वृद्ध को उपचार के लिए तुरंत रामनगर अस्पताल लाया गया जहा चिकित्सकों ने तारी राम एवं पुष्पा देवी की गंभीर हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि भालू के हमले में घायल मोहिनी देवी का अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

जरूरी खबरें