Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : नैनीताल में प्रदर्शन पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े प्रदर्शनकारी घटना पर आचार्य सच्चिदानंद ने जताया आक्रोश।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 2, 2025

नैनीताल में प्रदर्शन पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े प्रदर्शनकारी घटना पर आचार्य सच्चिदानंद ने जताया आक्रोश।नैनीताल में समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। तो वही आज चित्रगुप्त अखाड़े एवं पीठ वृंदावन से नैनीताल पहुंचे स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त द्वारा घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए विभिन्न संगठनो का समर्थन किया और रैली निकाल कर नारेबाजी की। वही जुम्मा होने के चलते पुलिस प्रशासन किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जद्दोजहद करता नजर आया। तो वही आक्रोशित लोगों ने बैरिकेडिंग के समीप जमकर बवाल मचाया इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच की झड़प भी हुई।प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकल गए। इस दौरान चित्रगुप्ताचार्य स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त चित्रगुप्त अखाड़ा एवं पीठ वृंदावन का कहना था कि संपूर्ण भारत मेरा घर है और यहां वास करने वाले समस्त प्राणी मेरा परिवार मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ यदि कोई दुर्व्यवहार होता है। है तो उसको न्याय दिलवाना ही मेरा धर्म है ।देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में एक 12 वर्षीय हिंदू बालिका के साथ 76 वर्षीय जिहादी मानसिकता वाले कुकर्मी उस्मान द्वारा किए गए जघन्य अपराध से संपूर्ण राष्ट्र स्तब्ध और आक्रोशित है। यह न केवल एक मासूम की अस्मिता पर हमला है, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक पवित्रता पर भी कुठाराघात है और इस तरीके के जिन्होंने कृत करने वाले व्यक्ति को एनकाउंटर कर देना चाहिए और इसके घर को तोड़ने के बजाय उसे बालिका को रहने के लिए दे देना चाहिए। वहीं घटना को लेकर पूरा नैनीताल शहर छावनी में तब्दील हो चुका है लेकिन लोगों का आक्रोश है थमने का नाम नहीं ले रहा है।

जरूरी खबरें