खटीमा:तमंचे के साथ फेसबुक पर डाली पोस्ट ने युवक को पहुंचाया जेल पुलिस ने करवाया तमंचे पर डिस्को
Laxman Singh Bisht
Sep 26, 2023 08:37 pm
2 views
26 Sep 2023
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर तमंचे के साथ पोस्ट डालना पड़ा भारी, पुलिस ने लिया हिरासत में अब जाना पड़ेगा जेल। खटीमा कोतवाली क्षेत्र की सीमांत मझोला पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले हल्दी ग्राम के निवासी गुरप्रीत सिंह द्वारा कुछ दिनों पूर्व अपनी फेसबुक प्रोफाइल में एक वीडियो शेयर किया गया था जिसमें उनके द्वारा अवैध तमंचे एवं कारतूसों का प्रदर्शन किया गया था। जिसका संज्ञान लेते हुए खटीमा कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी गुरप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही आरोपी के पास से पांच जिंदा 32 बोर के अवैध कारतूस भी बरामद किए गए।
वही वीडियो में दिखाया गया तमंचा आरोपी के द्वारा पूर्व में ही पुलिस के डर से जंगल में फेंक दिया गया था जिसे आरोपी की निशान देही के आधार पर तलाशने की कोशिश की जा रही है। वहीं आरोपी के विरुद्ध खटीमा कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह इस क्षेत्र का ऐसा दूसरा मामला है जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए वीडियो बनाने हेतु अपराधियों द्वारा सामाजिक ताने-बाने एवं न्यायिक व्यवस्था को ताक पर रख दिया गया है।
इससे पूर्व बीते दिनों कुछ युवकों द्वारा सोशल मीडिया रील बनाने हेतु राह चलती महिला से भी अभद्रता की गई थी। खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह द्वारा कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपने अकाउंट में एक वीडियो लोड की गई थी। जिसमें आरोपी अवैध हथियार का प्रदर्शन कर रहा था। जो कि आर्म्स एक्ट का उल्लंघन होने के साथ ही क्षेत्र की सामाजिक शांति व्यवस्था के लिए भी खतरा है। जिसके चलते कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और आरोपी को संबंधित धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।