Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : उत्तराखंड में 12 जिले में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए 63812 ने कराया नामांकन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 7, 2025

उत्तराखंड में 12 जिले में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए 63812 ने कराया नामांकन। उत्तराखंड में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस दौरान राज्य के 12 जिलों में प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और वार्ड सदस्यों के लिए 63812 लोगों ने नामांकन कराया है। हालांकि अभी 2 दिन नाम वापसी का समय बचा हुआ है, ऐसे में चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की संख्या कम हो सकती है।राज्य में दिनांक 05 जुलाई, 2025 को प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुई। यह प्रक्रिया 2 जुलाई से प्रारंभ होकर 5 जुलाई, 2025 तक चली है। प्रदेश के समस्त जनपदों (हरिद्वार को छोड़कर) में कुल 63,812 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जो जमीनी लोकतंत्र में जनता के भारी उत्साह को दर्शाता है। नामांकन के अंतिम दिन 5 जुलाई को कुल 31,622 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। प्राप्त कुल नामांकन पत्रों के अनुसार सदस्य, जिला पंचायत के 358 पदों के लिए कुल 1,907 नामांकन प्राप्त हुए। सदस्य, क्षेत्र पंचायत के 2,974 पदों के लिए कुल 11,629 नामांकन प्राप्त हुए। प्रधान, ग्राम पंचायत के 7,499 पदों के लिए कुल 22,028 नामांकन प्राप्त हुए। सदस्य, ग्राम पंचायत के 55,587 पदों के लिए कुल 28,248 नामांकन प्राप्त हुए।नामांकन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, निर्वाचन का अगला चरण नामांकन पत्रों की जांच का है। सभी प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच का कार्य 09 जुलाई, 2025 तक सम्पन्न किया जाएगा। दिनांक 10 एवं 11 जुलाई, 2025 को नाम वापसी का अवसर दिया जाएगा।

जरूरी खबरें