Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

: चंपावत:दूबड़ सहकारी समिति गबन मामले मैं किसानों का धरना 13 दिन भी रहा जारी /प्रशासन पर लगाए अनदेखी के आरोप 

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 16, 2025
दूबड़ सहकारी समिति गबन मामले मैं किसानों का धरना 13 दिन भी रहा जारी प्रशासन पर लगाए अनदेखी के आरोप चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति दूबड़ में लाखों रुपए के गबन के आरोप लगे हैं । किसानो का आरोप हैं समिति सचिव जय राम उनके पैसे डकार गया है । किसान नरेंद्र उत्तराखंडी के नेतृत्व में एसआईटी जांच सहित कुल तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड किसान संगठन के बैनर तले सहकारी समिति के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं । यहां किसानों का धरना प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी रहा , लेकिन अभी तक शासन / प्रशासन की ओर से कोई भी सकारात्मक पहल सामने नहीं आई है । लगातार 13वें दिन भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक किसानों का धरना प्रदर्शन चला । लेकिन प्रशासन ने इस माममे में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है । रविवार को भी यहां करीब दो दर्जन से अधिक किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया किसानों ने कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ।

जरूरी खबरें