पिथौरागढ़:मेनका गुंज्याल ने उत्तराखंड को दिलाया गोल्ड मेडल / स्नोगर्ल की उपलब्धि पर पिथौरागढ़ में जश्न / खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स के गुलमर्ग से आई खबर
Laxman Singh Bisht
Mar 16, 2025 08:38 pm
16 views
16 Mar 2025
मेनका गुंज्याल ने उत्तराखंड को दिलाया गोल्ड मेडल स्नो गर्ल की उपलब्धि पर पिथौरागढ़ में जश्न
पिथौरागढ़। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में चल रहे पांचवें चरण के खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स में उत्तराखंड की स्नोगर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसकी सूचना मिलते ही उत्तराखंड में खुशी की लहर व्याप्त है।पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के गूंजी गांव की बेटी स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक हासिल कर उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है।गुलमर्ग में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेजबान जम्मू कश्मीर सहित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक,लद्दाख,महाराष्ट्र, भारतीय सेना, आईटीबीपी,सहित अन्य राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही है। रविवार को हुए इवेंट्स में ही उत्तराखंड राज्य के लिए वादिये कश्मीर से अच्छी खबर आई है। दरअसल, आज सुबह सबसे पहले हुए स्की पर्वतारोहण इवेंट में महिला वर्ग में उत्तराखंड की अंतराष्ट्रीय स्की माउंटेनियर एथलीट स्नो गर्ल के नाम से मशहूर मेनका गुंज्याल ने एक बार फिर से गुलमर्ग की बर्फीली वादियों में पहाड़ का लोहा मनवाते हुए स्प्रिंट स्पर्धा का महिला वर्ग का गोल्ड मेडल जीतकर जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
आज पहले दिन उत्तराखंड के नाम एक स्वर्ण पदक आने के कारण अन्य एथलीटों से भी तमगे की बड़ी उम्मीदें है। एडवेंचर एसोसिएशन ऑफ जोशीमठ के अध्यक्ष और अंतराष्ट्रीय स्कियर विवेक पंवार ने भी सीमांत पहाड़ नेशनल विंटर गेम्स में प्रतिभाग कर रही प्रतिभाओं से उत्तराखंड को बहुत उम्मीदें है।स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर नई उम्मीदें जगा दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाने वाली मेनका गुंज्याल की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। इससे पूर्व भी स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर चुकी है।खासतौर पर पिथौरागढ़ जनपद के लिए यहां एक बड़ी उपलब्धि है। सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया के निदेशक जगत मर्तोलिया का कहना है कि स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने धारचूला तथा मुनस्यारी विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में भाग लिया था। मेनका आज भी अपनी माटी से जुड़ी हुई है। यह प्रेरणा अन्य प्रतिभाओं को भी लेनी चाहिए।

विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।