Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: पिथौरागढ़:मेनका गुंज्याल ने उत्तराखंड को दिलाया गोल्ड मेडल / स्नोगर्ल की उपलब्धि पर पिथौरागढ़ में जश्न / खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स के गुलमर्ग से आई खबर 

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 16, 2025
मेनका गुंज्याल ने उत्तराखंड को दिलाया गोल्ड मेडल स्नो गर्ल की उपलब्धि पर पिथौरागढ़ में जश्न पिथौरागढ़। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में चल रहे पांचवें चरण के खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स में उत्तराखंड की स्नोगर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसकी सूचना मिलते ही उत्तराखंड में खुशी की लहर व्याप्त है।पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के गूंजी गांव की बेटी स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक हासिल कर उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है।गुलमर्ग में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेजबान जम्मू कश्मीर सहित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक,लद्दाख,महाराष्ट्र, भारतीय सेना, आईटीबीपी,सहित अन्य राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही है। रविवार को हुए इवेंट्स में ही उत्तराखंड राज्य के लिए वादिये कश्मीर से अच्छी खबर आई है। दरअसल, आज सुबह सबसे पहले हुए स्की पर्वतारोहण इवेंट में महिला वर्ग में उत्तराखंड की अंतराष्ट्रीय स्की माउंटेनियर एथलीट स्नो गर्ल के नाम से मशहूर मेनका गुंज्याल ने एक बार फिर से गुलमर्ग की बर्फीली वादियों में पहाड़ का लोहा मनवाते हुए स्प्रिंट स्पर्धा का महिला वर्ग का गोल्ड मेडल जीतकर जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। आज पहले दिन उत्तराखंड के नाम एक स्वर्ण पदक आने के कारण अन्य एथलीटों से भी तमगे की बड़ी उम्मीदें है। एडवेंचर एसोसिएशन ऑफ जोशीमठ के अध्यक्ष और अंतराष्ट्रीय स्कियर विवेक पंवार ने भी सीमांत पहाड़ नेशनल विंटर गेम्स में प्रतिभाग कर रही प्रतिभाओं से उत्तराखंड को बहुत उम्मीदें है।स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर नई उम्मीदें जगा दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाने वाली मेनका गुंज्याल की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। इससे पूर्व भी स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर चुकी है।खासतौर पर पिथौरागढ़ जनपद के लिए यहां एक बड़ी उपलब्धि है। सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया के निदेशक जगत मर्तोलिया का कहना है कि स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने धारचूला तथा मुनस्यारी विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में भाग लिया था। मेनका आज भी अपनी माटी से जुड़ी हुई है। यह प्रेरणा अन्य प्रतिभाओं को भी लेनी चाहिए।

जरूरी खबरें