रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीनियर वर्ग में पीयूष, ललिता, जूनियर वर्ग में नीरज और अंकिता बने चैंपियन।
Laxman Singh Bisht
सीनियर वर्ग में पीयूष, ललिता, जूनियर वर्ग में नीरज और अंकिता बने चैंपियन।
खेल महाकुंभ के अन्तर्गत द्वि दिवसीय अंडर 14 और अंडर 19 मुख्यमंत्री चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन संकुल ढोरजा के पीएम श्री रा०इ०का० दिगालीचौड़ के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चरण कमलों में दीप प्रज्वलन व वंदना के साथ हुआ। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य डॉ० सुधाकर जोशी ने संकुल ढोरजा के समस्त प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा निर्देश और शुभ कामना दी। प्रथम दिवस के मुख्य अतिथियों में ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह भंडारी, दीपक सिंह प्रधान प्रतिनिधि भुवन कुमार सामाजिक कार्यकर्ता मोनू बिष्ट, फतेह सिंह भंडारी रहे।
प्रथम दिवस में अंडर 14 बालक बालिकाओं के मुकाबले अतिथियों द्वारा सीटी बजाकर शुरू किए गए जिसमें एथलेटिक्स के अंतर्गत 60 मीटर दौड़ में प्रकाश सिंह और दीपा, 600मीटर दौड़ में हर्षित जोशी और अंकिता ,लंबी कूद में नीरज कुमार और अंकिता, ऊंची कूद में कुलदीप और महक, गोला फेंक में नीरज कुमार और कविता ने बाजी मारी।द्वितीय दिवस के अंडर 19 बालक बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पीयूष और ललिता, 200मीटर में पीयूष और ललिता,400 मीटर में निर्मल सिंह, व नंदनी, 800मीटर में सोनू सिंह, व पूजा1500मीटर में दीपक सिंह, 3000 मीटर में दीपक सिंह, लंबी में कूद में करन और रितिका नायक, ऊंची कूद में आशीष नेगी और सपना, शाटपुट में अमन जोशी और तनूजा उप्रेती, चक्का क्षेेपण में दीपक सामंत और गंगा , जेवलिन में निर्मल सिंह व प्रियंका ने बाजी मारी। रिले रेस में हिमांशु, सुजल, दीपक, सोनू अव्वल रहे।
समापन सत्र में प्रतियोगिता के स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य व एस एम सी अध्यक्ष कमला देवी, और पी०टी०ए० अध्यक्ष विमला देवी और दान सिंह भंडारी द्वारा नकद धनराशि के साथ मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता के निर्णायकों में शिक्षक बृजेश सिंह ढेक, नरेश फर्त्याल, शरद जोशी, नवीन भट्ट, नीरज नाथ, राहुल पाटनी, गणेश बोहरा, अभिलेखीकरण में भुवन सिंह कंचन आर्य, अनीता कुंवर, नेहा शर्मा, दीपा बोरा, ललिता वर्मा गायत्री जोशी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद