रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में बालिका खिलाड़ियों को मिल रही है बेहतर खेल सुविधाएं।
Laxman Singh Bisht
प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में बालिका खिलाड़ियों को मिल रही है बेहतर खेल सुविधाएं।

देश व प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज को मिला श्री पूर्णागिरी महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर लोहाघाट के छमनिया चोड़ में बन रहे देश व प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कक्षाओं का संचालन इसी सत्र से लोहाघाट स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो चुका है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने बताया देश को प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन शुरू किया जा चुका है उन्होंने बताया बॉक्सिंग एथलेटिक्स व बैडमिंटन में 28 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है दो खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए प्रक्रिया चल रही है। तथा बालिका खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए तीन महिला कोचों सहित अन्य स्टाफ की नियुक्ति की गई है। जिनके द्वारा बालिका खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया एक हफ्ते बाद ही बालिका खिलाड़ियों की शिक्षा का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा उन्हें विद्यालय लाने ले जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। प्रधानाचार्य ने बताया स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रेनिंग के लिए दो बैडमिंटन कोर्ट, बॉक्सिंग रिंग तथा जिम स्थापित किए गए है। एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक बनाया गया है जिसमें बालिका खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने कहा सरकार के द्वारा बालिका खिलाड़ियों को निशुल्क आवास भोजन ,शिक्षा व खेल प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा अगले वर्ष महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद फुटबॉल ,बास्केटबॉल, टेबल टेनिस,शूटिंग ,हॉकी आदि खेलों की कक्षाएं बढ़ाई जाएगी। उन्होंने इस सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। प्रधानाचार्य ने कहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज से देश की बेहतर महिला खिलाड़िया निकल कर सामने आएंगी जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगी।

प्रधानाचार्य ने कहा बालिका खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए खेल प्रशिक्षकों के द्वारा कड़ी मेहनत की जा रही है। स्पोर्ट्स कॉलेज में चीनी बालिकाएं काफी खुश नजर आ रही हैं उन्होंने कहा वह कड़ी मेहनत कर अपनी खेल प्रतिभा को निखारेंगी वहीं लोगों ने कहा यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बालिका खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात है जिसके लिए वह मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देते हैं। प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज को श्री पूर्णागिरी महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम दिया गया है।

विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत