Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन। जीवन सिंह, रिया व सचिन ने मारी बाजी

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 14, 2025

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन। जीवन सिंह, रिया व सचिन ने मारी बाजीस्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर खेल विभाग चंपावत के द्वारा जिले के टनकपुर, चंपावत व लोहाघाट में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया । जिसमें बढ़ चढ़कर क्षेत्र के युवाओं, बालकों व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सुबह से हो रही भारी बारिश के चलते दौड़ का आयोजन आज शाम को किया गया। लोहाघाट में तीन वर्गों में आयोजित हुई दौड़ में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। जिला खेल अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट के दिशा निर्देश पर विभाग के चंद्रशेखर ओली के नेतृत्व में हुई क्रॉस कंट्री दौड़ पुरुष ओपन वर्ग, महिला ओपन वर्ग व 15 वर्ष बालक वर्ग में आयोजित की गई। चंद्रशेखर ओली ने बताया यह दौड़ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित की गई। जिसमें सभी तीनों वर्गों में पहले छह स्थानों में आने वाले धावकों को खेल विभाग के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । पुरुष वर्ग ओपन में जीवन सिंह, गौरव नाथ, सुमित कुमार, हिमांशु कुमार ,राहुल पांडे व अंकित बिष्ट पहले 6 स्थान में रहे, महिला ओपन वर्ग में रिया, प्रीति, सुमन,सौम्या, गुंजनव सपना पहले 6 स्थानो में रही, तथा 15 वर्ष बालक वर्ग में सचिन, नितिन ,देवेंद्र, नैतिक, विशेष व हर्षित सामंत पहले 6 स्थानो में रहे।कहा दौड़ में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गोविंद सिंह बोहरा, जीवन चंद्र राय, मुकेश शाह, कैप्टन आनंद सिंह महरा, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खरायत, जीवन गहतोड़ी, संजय फर्त्याल व खेल विभाग के प्रशिक्षकों व शिक्षकों के द्वारा सहयोग किया गया। वहीं यातायात नियंत्रण को लेकर थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह व पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी हेमंत सिंह दलबल के साथ मौजूद रहे।

जरूरी खबरें