Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 12, 2026

एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

मतदाता सूची से कोई भी पात्र व्यक्ति ना रहे वंचित समय पर हो आपत्तियों का निस्तारण: अपर आयुक्त

चंपावत जिले में एसआईआर प्रक्रिया गतिमान है। आज बुधवार को अपर आयुक्त जीवन सिंह नग्नयाल ने लोहाघाट के बनीगांव व केंद्रीय विद्यालय बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर आयुक्त ने एसआईआर प्रक्रिया में लगे कार्मिकों से एसआईआर को लेकर जानकारी ली तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी , त्रुटि रहित और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त ने मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए नोटिसों की सुनवाई और निस्तारण प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा करने के भी निर्देश दिए ताकि कोई पात्र नागरिक वंचित न रहे और अपात्र नाम को नियमानुसार सूची से हटाया जा सके।

अपर आयुक्त ने अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने बताया अपर आयुक्त के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन कड़ाई से कराया जाएगा उन्होंने बताया एआईआर प्रक्रिया को पूर्णतया निष्पक्ष तरीके से संपन्न किया जा रहा है जिसमें सभी गांव और आपत्तियों की सुनवाई एआरओ के द्वारा की जा रही है। जिसके लिए सभी बीएलओ तथा एसआईआर प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।

इस दौरान एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर,जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खरायत , प्रवक्ता वसीम अहमद सहित कई अधिकारियों कर्मचारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें