Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के लिए युवा दें अपने सुझाव, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बढ़चढ़कर करें प्रति

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 6 बालिका खिलाड़ी बीमार अस्पताल में भर्ती। चिकित्सकों के मुताबिक उल्टी व पेट दर्द

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 6 बालिका खिलाड़ी बीमार अस्पताल में भर्ती। चिकित्सकों के मुताबिक उल्टी व पेट दर्द

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 13, 2026

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 6 बालिका खिलाड़ी बीमार अस्पताल में भर्ती।

चिकित्सकों के मुताबिक उल्टी व पेट दर्द की शिकायत। बुधवार को भी चार बच्चियों हुई थी बीमार

जिलाधिकारी ने मामले का लिया संज्ञान।

स्पोर्ट्स कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक कुरकुरे व अन्य चीज खाने से बच्चियों की बिगड़ी तबीयत।

चंपावत जिले के प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज छमनिया लोहाघाट की 6 बालिका खिलाड़िया आज गुरुवार को अचानक से बीमार हो गई ।जिन्हें उल्टी व पेट दर्द की शिकायत बताई जा रही थी। बालिका खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ते देख वार्डन व अन्य स्टाफ के द्वारा उन्हें तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के दिशा निर्देश पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश व अन्य चिकित्सकों के द्वारा सभी छह बालिका खिलाड़ियों का उपचार किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी व बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने बताया सभी छह बीमार बालिका खिलाड़ियों का उपचार किया गया जिन्हें पेट दर्द की शिकायत हो रही थी उपचार के बाद सभी बालिकाओं की तबीयत ठीक है जिन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

डाक्टर राठी ने बताया हॉस्टल के वार्डन व स्टाफ के मुताबिक इन बालिकाओं के द्वारा किसी अभिभावक के द्वारा लाए गए कुरकुरे व अन्य सामग्री खाली गई थी जिस कारण से उनकी तबीयत बिगड़ी है। डॉ 0राठी ने बताया कल दोपहर में भी चार बीमार बालिका खिलाड़ियों को अस्पताल लाया गया था। जिनका उपचार कर वापस स्पोर्ट्स कॉलेज कॉलेज भेज दिया गया ।डॉ राठी ने कहा बरसात का मौसम चल रहा है इस टाइम में भोजन में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा इस समय में उबला हुआ पानी तथा ताजा भोजन लेना चाहिए तथा बाजार की चीजों को बच्चों को कम से कम खाने देना चाहिए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने कहा यह फूड प्वाइजनिंग का मामला नहीं है ।बताया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में बागेश्वर की लवली ,देहरादून की अंबिका ,पिथौरागढ़ की भावना, लोहाघाट की वंशिका, चमोली की वैष्णवी व चकराता की अदिति का उपचार किया गया। फिलहाल सभी खिलाड़ियों की हालत ठीक है। वार्डन कविता के मुताबिक इन बालिकाओं के द्वारा कुरकुरे इत्यादि खा लिए थे जिस कारण अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने संज्ञान लिया है जिलाधिकारी के द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली जिलाधिकारी ने कहा बच्चों की तबीयत किस कारण से बिगड़ी इसकी जांच की जाएगी।वहीं लोगों ने कहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के स्टाफ ने बच्चों के खाने-पीने की चीजों में ध्यान देना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हो। कहा प्रदेश के दूर-दूर क्षेत्र से बच्चियों यहां पढ़ने व खेल की बारीकियां सीखने आई। स्पोर्ट्स कॉलेज का स्टाफ ही यहा उनके गार्जन व माता-पिता की भूमिका निभाते है। उन्हें बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

जरूरी खबरें