रिपोर्ट :जगदीश जोशी : लोहाघाट:स्व0गलिप सिंह मेहता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन बनी चाक मेहता।
Laxman Singh Bisht
.स्व0गलिप सिंह मेहता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन बनी चाक मेहता।
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रेगडू में चल रही स्व0 गलीप सिंह मेहता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज सोमवार को खेला गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 21 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चाक मेहता और खकोड़ा 11के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ एडवोकेट प्रिंस फर्त्याल व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा किया गया। सभी अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता के आयोजक युवाओं के प्रयासों की सराहना की और इसे ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए बड़ा कदम बताया तथा सभी युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने की अपील की। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में चाक मेहता की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 108 रन का लक्ष्य रखा ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी खकोड़ा (11) 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रतियोगिता के मैन ऑफ द मैच आशीष राय तथा मैन ऑफ द सीरीज आयुष गिरी चुने गए।
इस दौरान दर्शकों ने रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता के आयोजक युवा रवि मेहता ,नीरज अधिकारी, संदीप मेहता ,संजय मेहता, राकेश अधिकारी ,अंकुश मेहता ,हिमांशु मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी सहयोगियों , क्षेत्रीय जनता को तथा प्रतियोगिता के सफल बनाने के लिए सभी टीमों के खिलाड़ियों को भी उनके द्वारा धन्यवाद दिया गया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य दरबान सिंह मेहता ,ग्राम प्रधान गणेश मेहता ,ग्राम प्रधान धन सिंह बोरा ,कल्याण सिंह मेहता ,क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद सिंह मेहता ,अर्जुन सिंह मेहता ,हयात सिंह अधिकारी ,जगत सिंह मेहता आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।