रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :टनकपुर स्टेडियम में जिला क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल 8 जनवरी को
Laxman Singh Bisht
चंपावत टनकपुर स्टेडियम में जिला क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल 8 जनवरी को
क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के तत्वाधन में चंपावत जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के लिए सीनियर बालक वर्ग के ट्रायल का आयोजन 8 जनवरी को टनकपुर स्टेडियम में कराए जाएंगे । क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड से नियुक्त चंपावत जिले के संयोजक राहुल पवार ने बताया है कि चंपावत जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन 13 जनवरी से किया जाना है। जिसके लिए चंपावत जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों की ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल 8 जनवरी को टनकपुर स्टेडियम मे सुबह 10:00 बजे से कराए जाएंगे। संयोजक राहुल पवार ने बताया कि चंपावत जिले के स्थानीय खिलाड़ियों को अधिक से अधिक क्रिकेट लीग में प्रतिभाग करने का मौका मिल सके। उन्होंने बताया खिलाडियों को ट्रायल स्थल पर आवेदन फॉर्म के साथ अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र , शैक्षिक प्रमाण पत्र , वोटर आईडी कार्ड या पासपोर्ट ,आधार कार्ड व एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक है । अधिक जानकारी के लिए चंपावत संयोजक राहुल पवार के मोबाइल नंबर (99171 78414)पर संपर्क कर सकते हैं। राहुल पवार ने ट्रायल के लिए मनोज टकवाल एवं नरेंद्र अधिकारी को संयोजक नियुक्त किया हैं। उन्होंने जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश