Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:चामी के पांच खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री उदीयमान योजना में चयन

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 17, 2025

चामी के पांच खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री उदीयमान योजना में चयन। खिलाड़ियों के लिए कारगर साबित हो रही है योजना।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ रा0आदर्श विद्यालय चामी के पांच होनहार खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को सरकार के द्वारा एक वर्ष तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया विद्यालय की गुंजन रावत, हिमांशी महर ,रिया अधिकारी ,आशीष पाठक और ललित बिष्ट का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के पांच खिलाड़ियों का एक साथ चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने कहा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए यह सरकार की शानदार योजना है ।जिसके लिए वह सभी मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देते हैं।खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ,विनीता बोहरा ,मानसिंह एसएमसी अध्यक्ष ममता रावत व ग्राम प्रधान प्रशासक प्रकाश महर सहित अभिभावकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

जरूरी खबरें