Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

: लोहाघाट चोमेल सड़क में हाटमिक्स की मांग को लेकर चोमैल क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय लोहाघाट मे लोनिवि के खिलाफ किया प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 21, 2023
  सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर चोमैल क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में लोनिवि के खिलाफ किया प्रदर्शन लोनीवी के ईई किया घेराव लोहाघाट चोमैल सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर मंगलवार को चोमैल क्षेत्र के ग्रामीण चामी ग्राम प्रधान प्रकाश महर के नेतृत्व में लोहाघाट एसडीएम कार्यालय पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क मे डामरीकरण की मांग को लेकर लोनीवी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा मांग पूरी करने को लेकर लोहाघाट एसडीएम रिंकु बिष्ट को ज्ञापन दिया उसके बाद ग्रामीण लोनिवि कार्यालय पहुंचे जहां ग्रामीणों ने डामरीकरण करने की मांग को लेकर लोनिवि के प्रभारी अधिशासी अभियंता शिवांकर चौरसिया का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा ग्रामीणों ने कहा लोहाघाट चोमैल सड़क में पिछले 15 वर्षों से लोनीवी के द्वारा डामरीकरण का कार्य नहीं किया है जिस कारण पूरी सड़क गड्ढों से भर चुकी है आए दिन दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं तथा चौपहिया वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है ग्रामीणों ने कहा विभाग से कई बार डामरीकरण की मांग की गई पर विभाग के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया लोनीवी खानापूर्ति के नाम पर सड़क में पैच वर्क का कार्य करवा रहा है जिसे ठेकेदार के द्वारा बरसात में डाल दिया गया है और पैच वर्क में किया गया पूरा डामरीकरण उखड़ गया है ग्रामीणों ने लोनीवी से नए सिरे से उच्च गुणवत्ता युक्त का पैच वर्क करने व जल्द से जल्द सड़क में हाट मिक्स करने की मांग करी वही लोनीवी के प्रभारी अधिशासी अभियंता सिवाकर चौरसिया ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि मौसम ठीक होने के बाद दोबारा से सड़क में उच्च गुणवत्ता युक्त पेच वर्क का कार्य किया जाएगा अगर ठेकेदार ने कार्य में लापरवाही बरती तो ठेकेदार का पेमेंट रोका जाएगा चौरसिया ने कहा वे खुद कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगे उन्होंने कहा नए सिरे से हाटमिक्स या डामरीकरण कार्य का शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा वही ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर सड़क में जल्द हॉट मिक्स नहीं किया जाता है पूरे चोमैल क्षेत्र की जनता प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी प्रदर्शन करने में मंगोली ग्राम प्रधान चांद सिंह बोहरा ,बालम पवार, जय सिंह, ऋषभ महर ,गोविंद सिंह, संजय राम ,शेखर सिंह, सूरज सिंह, भुवन ओली आदि ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें