Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 11, 2026

किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चोमेल क्षेत्र में साइबर ठगो के द्वारा लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर किसान सम्मन निधि के मैसेज भेजे जा रहे हैं । जैसे ही लोग इस मैसेज को खोल रहे हैं तो उनके व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो जा रहे हैं। इसके बाद साइबर ठगो के द्वारा हैक हो चुके अकाउंट से लोगों के संबंधियों को दुर्घटना के मैसेज भेज कर सहायता के लिए रकम की मांग की जा रही है। चोमेल आदर्श एजुकेशनल एकेडमी चोमेल के प्रधानाचार्य भूपाल सिंह ने बताया उनके व्हाट्सएप्प पर किसान सम्मान निधि का मैसेज भेजा गया था जैसे ही उन्होंने मैसेज खोल तो उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया । इसके बाद साइबर ठगो के द्वारा उनके नाम से उनके परिचितों से उंगली काटने की मांग करते हुए पैसे की मांग की गई।

उन्होंने बताया साइबर ठगो ने क्षेत्र के कई लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर दिए गए है। तथा कई लोग साइबर तो के जहां से में आकर उन्हें पैसे भी दे चुके हैं। उन्होंने बताया उन्होंने इस बात की शिकायत साइबर सेल से की है। साथी उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा अगर व्हाट्सएप में किसान सम्मान निधि का कोई भी मैसेज आता है उसे ओपन ना करें अन्यथा आपका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो सकता है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता टिंकू धामी व लोगो ने पुलिस से सायबर ठगो का पता लगाने की मांग की है।

जरूरी खबरें